फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अगस्त से जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्किल रेट में 15 से 20 प्रतिशत होगी वृद्घि
विज्ञापन

नजीबाबाद। जमीन की खरीद-फरोख्त का काम एक अगस्त से मंहगा हो जाएगा। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र की भूमि के सर्किल रेट 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। सहायक महा निरीक्षक निबंधक की निगरानी में मूल्यांकन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नजीबाबाद सहित जनपद में अब जमीन खरीदना और बेचना काफी मंहगा होने वाला है। उप निबंधक प्रीति विक्रम ने बताया कि 31 जुलाई तक पुराने सर्किल रेट पर जमीनों के बैनामे किए जाएंगे। एक अगस्त से शहरी और ग्रामीण क्षेेत्र की भूमि के सर्किल रेट 15 से 20 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव है। वर्तमान में नजीबाबाद तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में कृषि भूमि का सर्किल रेट 20 लाख रुपये प्रति हेक्टेअर और नगरी क्षेत्र के आस-पास की कृषि भूमि का सर्किल रेट 56 लाख रुपये प्रति हेक्टेअर है। उपनिबंधक कार्यालय के अनुसार नजीबाबाद के नगर क्षेत्र में 9 मीटर चौड़ी सड़क क्षेत्र की आबादी में न्यूनतम 5500 रुपये प्रति वर्ग मीटर और अधिकतम 7000 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर सर्किल रेट चल रहा है। उपनिबंधक प्रीति विक्रम ने क्षेत्रवासियों से सर्किल रेट में बढ़ोतरी से पूर्व जमीनों की खरीदारी की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें