फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन साक्षरता के लिए पाठशाला चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। डीएम अटल कुमार रॉय ने बताया कि जिले में देश की लोक तांत्रिक प्रणाली को मजबूत एवं लोकप्रिय बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत निरक्षर मतदाताओं को निर्वाचन से संबंधित साक्षर बनाने के लिए पाठशालाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक स्कूल के दो अध्यापकों एवं कक्षा नौ से 12 तथा उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र एवं छात्राओं को निर्वाचन साक्षरता के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने विकास भवन के सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा एवं निर्वाचन साक्षरता से संबंधित संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन साक्षरता अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूलों के अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं को 25 जनवरी को आयोजित होने वाले मतदाता दिवस पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। जिले के सभी सीबीएसई एवं डिग्री कॉलेज के प्रचार्याें को निर्देश दिए कि दुपहिया वाहन से आने वाले अपने-अपने स्कूलों के वयस्क छात्र एवं छात्राओं के लिए ड्राइविंग लाइसेंस एवं हेलमेट को अनिवार्य करें। अवयस्क बच्चों को दुपहिया वाहनों का प्रयोग प्रतिबंधित करें, ताकि उन्हें सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर निर्वाचन साक्षरता पाठशालाओं का आयोजन भी किया जाए। समाज के निरक्षर और लोकतंत्र का अल्प ज्ञान रखने वाले व्यक्तियों को प्रशिक्षण उपलब्ध करा कर उन्हें मताधिकार का प्रयोग करने तथा अच्छा प्रतिनिधि निर्वाचित करने के लिए प्रेरित किया जाए।

स्कूलों में हो ट्रैफिक नियमों का पालन
जिलाधिकारी अटल कुमार रॉय ने कहा कि सड़क दुर्घटना एक राष्ट्रीय समस्या का रूप धारण करती जा रही है। इसको रोकने के यदि उपाय नहीं किए गए तो यह विकराल रूप धारण कर सकती है। उन्होंने उपस्थित शिक्षाविद्वों का आह्वान किया कि वे अपने-अपने शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उसके प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करें । उन्हें ड्राइविंग के समय अपनी हिफाजत के लिए दुपहिया गाड़ियों पर हेलमेट पहनने तथा कार आदि में सफर के दौरान सेफ्टी बेल्ट के प्रयोग के प्रति प्रेरित करें। बैठक अपर जिलाधिकारी वि/रा अवधेश कुमार मिश्र, डीआईओएस, एआरटीओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित जिले के स्कूलों के प्राचार्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें