फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहजादपुर की ग्राम समाज की जमीन को कब्जा मुक्त कराने को राजस्व टीम का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए टीम गठित
विज्ञापन

धामपुुर। हरेवली क्षेत्र के गांव शहजादपुर में ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए तहसीलदार ने टीम का गठन किया है। यह टीम एक सप्ताह के भीतर गांव में जाकर जमीन की पैमाइश करेगी और जांच रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपेगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मधु रानी, बाबूराम, मोहम्मद शाकिर, सादाब, मोहम्मद हारून, मोहम्मद अनवार ने पिछले दिनों एसडीएम धामपुर को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें बताया गया था कि राजस्व विभाग के अधिकारियों से हमसाज होकर गांव के दो दर्जन से अधिक लोगों ने ग्राम समाज की सैकड़ों बीघा जमीन पर अवैध तौर पर कब्जा कर लिया है। तहसीलदार के आदेश पर लेखपाल बलराज सिंह ने कब्जे को रुकवा दिया था। लेकिन ग्रामीणों की शिकायत पर जमीन को कब्जामुक्त नहीं कराया जा सका था। शुक्रवार को तहसीलदार भान सिंह ने बताया कि गांव के सरकारी जमीन पर कोई भी अवैैध तौर पर कब्जा नहीं कर सकता है। यदि किसी ने कब्जा कर लिया है तो उसे ध्वस्त करा दिया जाएगा। इस मामले में कानूनगो के नेतृत्व में लेखपालों की टीम का गठन कर दिया है। एक सप्ताह के भीतर टीम गांव में जाकर जमीन की पैमाइश करेगी। यदि जमीन पर कब्जा है तो उसे मुक्त कराकर आरोपियों पर पुलिस से कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें