फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिव के हस्ताक्षर अपलोड नहीं, विकास कार्य बाधित
विज्ञापन

नींदडू़ (बिजनौर)। एसबीआई की लापरवाही के चलते ग्राम पंचायत अधिकारी के हस्ताक्षर और फोटो अपलोड नहीं होने के कारण लाखों रुपये चेक वापस लौट आए। इससे न्याय पंचायत बसेड़ा खुर्द से संबंधित सात ग्राम पंचायतों में विकास कार्य बाधित हुए। उधर, शाखा प्रबंधक ने फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करते हुए काफी कार्य निपट जाने की बात कही है।
गौरतलब है कि न्याय पंचायत बसेड़ा खुर्द के अंतर्गत बसेड़ा खुर्द, हकीमपुर नारायण उर्फ नंगला, शप्पर शिकोहपुर उर्फ खदाना, भवानीपुर तरकोला, ऊमरी, अलीनगर पालनी तथा पाडली मांडू सात ग्राम पंचायतें आती हैं। इन गांवों सत्यपाल सिंह, दोधराज सिंह, ध्वजप्रताप सिंह, गीता देवी, तेजपाल सिंह, नरेश कुमार आदि प्रधान हैं। हकीमपुर नारायण उर्फ नंगला गांव के प्रधान ध्वज प्रताप सिंह ने बताया कि न्याय पंचायत में दिनेश कुमार ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। करीब दो महीने पहले उनकी एडीओ के पद पर प्रोन्नति होने के बाद दुर्गेश कुमार की नए ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान व सचिव के संयुक्त खाता संचालन के लिए भारतीय स्टेट बैंक की नींदडू़ स्थित शाखा में नए सचिव दुर्गेश कुमार के हस्ताक्षर एवं फोटो अपलोड होने थे। कई प्रधान 31 मार्च तक खाते में जमा रुपये निकाल कर विकास कार्य कराना चाहते थे, किंतु समय पर हस्ताक्षर व फोटो अपलोड नहीं होने के कारण लाखों रुपये के विकास कार्य पिछड़ गए। उधर, ग्राम पंचायत अधिकारी दर्गेेश कुमार का कहना है कि बैंक से धन आहरण कीं बाधा फिलहाल समाप्त हो गई है। इस बाबत पूछे जाने पर शाखा प्रबंधक अंकित कुमार ने बताया कि तकनीकी कारणों से उक्त कार्य में व्यवधान अवश्य हुआ, किंतु अब ग्राम पंचायत अधिकारी के हस्ताक्षर व फोटो अपलोड करने के साथ ही काफी कार्य पूरा कर लिया गया है तथा शीघ्र ही शेष कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें