नजीबाबाद (बिजनौर)। सामाजिक संस्था श्री गुरुनाम सिंह चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा गोद लिए परिषदीय प्राथमिक विद्यालय भोगपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। प्रधानाध्यापक नादिर हुसैन ने बताया कि कक्षा एक में अमन कुमार, कक्षा दो में निखिल कुमार, कक्षा तीन में शिवकुमार, कक्षा चार में विशाल और कक्षा पांच में लवकुश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष परमजीत सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज का दौर प्रतिस्पर्धा का दौर है। उपलब्धियों की सीढ़ियां चढ़ते रहने से किसी मंजिल पर पहुंचना संभव होगा। उन्होंने स्कूली बच्चों को जीवन में कभी भी निराश न होकर लक्ष्य साधकर आगे बढ़ने की सलाह दी। कार्यक्रम में अमृत पाल सिंह, अरविंद कुमार, सुशील आर्य आदि उपस्थित रहे।