फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़बग्घों का पता लगाने को कैमरा ट्रैप लगाए जाऐंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ (ब्यूरो)। कालागढ़ में लगातार दिखाई दे रहे लकड़बग्घों का पता लगाने को टाइगर रिजर्व प्रशासन कैमरा ट्रैप लगाएगा। उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी का कहना है कि अचानक से कालागढ़ में लकड़बग्घे की उपस्थिति को कैमरे में कैद करना आवश्यक है। वन विभाग के कर्मचारियों को गश्त तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कालागढ़ में एक के बाद एक चार लकड़बग्घे दिखाई देने से आबादी में दहशत का माहौल है। संजनगर निवासी अंकुर, अंशुल बंसल का कहना है कि मस्जिद के पीछे एक जोड़ा लकड़बग्घे का देखा गया है। इसके अलावा रामगंगा नदी के बैराज के निकट काम कर रहे मजदूरों मनोज कुमार, अजय सिंह, रामवीर सिंह आदि का कहना है कि यहां भी एक लकड़बग्घा देखा गया है। इसके अलावा इंटर कालेज के निकट भी एक लकड़बग्घा दिखाई दे रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह जीव किसी को भी देखकर जंगल में दौड़कर या फिर आसपास की झाड़ियों में जाकर छिप जाते है। कालागढ़ रेंज के वनक्षेत्राधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि वह स्वयं जब गश्त कर रहे थे तो उन्हें भी सूखास्रोत के निकट लकड़बग्घा दिखाई दिया। उच्च अधिकारियों के आदेशों पर इस जीव का पता लगाने को कैमरा ट्रैप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें