फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी लाइन गिरने से बैल की मौत, किसान झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हल्दौर । गांव कूकड़ा के जंगल पशुओं का चारा लेने जा रहे किसान की बैल बुग्गी के ऊपर एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया । हादसे में बैल की मौत हो गई और किसान गंभीर रुप से झुलस गया। पीड़ित ने मुआवजे की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर भी दी।
विज्ञापन

गांव कूकड़ा निवासी किसान जसराम सिंह बुधवार की सुबह बैल बुग्गी से पशुओं का चारा लेने के लिए जंगल जा रहा थे। जब वह अपने खेत के पास पहुंचा तो अचानक उनकी बैल बुग्गी के ऊपर एलटी लाइन का तार टूटकर बैल पर जा गिर गया। एलटी लाइन में करंट आने से बैल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किसान जसराम सिंह चपेट में आकर झुलस गया। खेतों पर काम कर रहे किसानों ने हल्दौर बिजलीघर फोन करके बिजली सप्लाई बंद कराई। किसानों ने जसराम सिंह को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया। पीड़ित ने परिजनों संग थाने पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर विद्युत निगम के खिलाफ मामले की तहरीर पुलिस को दी। उधर, विद्युत निगम के जेई सत्यप्रकाश से फोन पर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें