धामपुर (बिजनौर)। सरस्वती विद्या मंदिर में विद्या भारती की ओर से बच्चों के सर्वांगीण विकास को क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में मेरठ प्रांत, ब्रज प्रांत और उत्तराखंड के लभगभ 457 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
रविवार शाम आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक अशोक राणा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में प्रांत के सभी जिलों के संकुल में प्रथम आए प्रतिभागी को प्रांत में खेलने का मौका मिला। प्रांत में प्रथम आए प्रतिभागी क्षेत्रीय प्रतियोगिता में सम्मीलित किया जाता है। क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में खेलेंगे। प्रतियोगिता का परिणाम घोषित नहीं किया गया। इस अवसर पर डॉ. एसके राजपूत, प्रधानाचार्य चंद्रकिशोर, रामजी पांडेय, सूर्यकांत सुमन, पीयूश कुमार अग्रवाल, रवेंद्र रावत, अब्बल सिंह तोपाल रहे। प्रधानाचार्या ने बच्चों को उत्साहवर्धन किया। मोहित कुमार, राहुल कुमार, राज, प्रभात कुमार, नागेश्वर गहलौत आदि का सहयोग रहा।