फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत जेई की पत्नी ने दी पति संग आत्महत्या की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त जेई की पत्नी ने दी आत्महत्या की धमकी
विज्ञापन

बिजनौर। सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर की पत्नी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पति की बकाया एवं पेंशन का भुगतान नहीं होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। पति की ओर से भी भुगतान के लिए अलग से शिकायती पत्र तहसील दिवस में दिया गया है।
विज्ञापन

नहटौर के मोहल्ला कायस्थान निवासी वीना ने शर्मा सीएम को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि उसके पति विद्युत वितरण खंड बिजनौर में जेई के पद पर तैनात थे। वह 31 अगस्त 2015 को सेवानिवृत्त हो गए हैं। आरोप लगाया गया है कि पति का आठ फरवरी 2014 से 31 अगस्त 2015 तक का वेतन, पेट्रोल भत्ता का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही सेवानिवृत्त होने के दो साल बाद भी स्थायी पेंशन नहीं बनाई गई है। उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। वीना ने पत्र में स्वयं को हार्ट का मरीज और पति की आंख में मोतियाबिंद बीमारी होने की बात कही है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में वीना ने न्याय नहीं मिलने पर पति के साथ आत्महत्या करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें