दीक्षांत समारोह में मेधावी सम्मानित
बिजनौर। राजकीय आईटीआई में आयोजित दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों, रोजगारपरक कार्य करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर किया गया। पूर्व वर्षों के टॉपर 62 विद्यार्थियों, आईटीआई कर अपना व्यवसाय शुरू करने वाले दस विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. नवनीत गर्ग ने अपनी पढ़ाई का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य प्रमोद प्रकाश अत्री ने बताया कि कौशल विकास योजना के अंतर्गत 40 विद्यार्थियों को जॉब ऑफर लेटर वितरित किए गए हैं। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई प्रदर्शनी का भी मुख्य अतिथि ने निरीक्षण किया। संचालन राकेश शर्मा ने किया। इस दौरान केसी जोशी, भूप सिंह, अशोक चौहान, योगेश कुमार, देवेंद्र कुमार, संजीव चौहान, मनोज कुमार, अजय कुमार, करतार सिंह आदि मौजूद रहे।