फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पटरी तोड़कर खो नदी में मिली सूकरो नदी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/रायपुर सादात। खो और सूकरो नदी के उफान से जहानाबाद खोबड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। कई किसानों की 60 बीघा गन्ने की फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हुई वर्षा ने मैदानी क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई। नगीना देहात तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में सूकरो नदी नहर पटरी को तोड़ती हुई खो नदी में जा मिली। जिससे जहानाबाद खोबड़ा, लालवाला, सुंदरवाली क्षेत्रों में फसल को भारी नुकसान पहुंचा। जहानाबाद खोबड़ा क्षेत्र में किसान शैलेंद्र चौधरी की 30 बीघा, सत्यवीर की 15 बीघा, रूप कौर की 15 बीघा सहित कई किसानों की फसल नदी के उफान में समा गई। फसल को पहुंचे भारी नुकसान से किसानों में भारी रोष है।किसानों ने जिला प्रशासन से सर्वे कराकर तत्काल फसल बीमा योजना और आपदा राहत कोष से किसानों को मदद दिलाने की मांग की है।
उधर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुलवीर चौधरी, अहमदपुर सादात साधन सहकारी समिति के चेयरमैन शैलेंद्र चौधरी, उदयराज चौधरी, आजाद सिंह, शक्ति चौधरी ने क्षेत्र का दौरा कर खो और सूकरो नदी के उफान के लिए वन विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि बड़े पैमाने पर अवैध खनन से क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। सूकरो नदी पर बने रेल पुल और हाईवे के पुल को नुकसान पहुुंचने का जिम्मेदार ठहराया गया। कपिल देव, पीतांबर सिंह, नमन शर्मा, राजकुमार, यशपाल आदि का आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य मोनिका चौधरी पिछले कई वर्षों से प्रशासन से क्षेत्र में दैवीय आपदा की संभावना व्यक्त करते हुए चकडैम बनाने, सूकरो नदी पर नौकी बनाने की मांग करती आ रही हैं। लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

कोटावाली पुल पर यूपी-उत्तराखंड के प्रशासन की नजर
फोटो - 05एनजेडबी07आर
भागूवाला। क्षेत्र के कोटावाली पुल में आई दरार को लेकर डीएम हरिद्वार दीपक रावत के निर्देश पर उत्तराखंड सीमा में 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से वाहन निकालने का बोर्ड लगाया गया। कोटावाली पुल का अधिकांश भाग उत्तराखंड सीमा में आता है। पुल में दरार आने के बाद नेशनल हाईवे के अधिकारी अभी तक पुल में आई तकनीकी कमी को दूर करने के लिए गंभीर नहीं हुए हैं। उधर, नजीबाबाद कोटद्वार मार्ग पर हाईवे सड़क पुल क्षतिग्रस्त होने को लेकर एसडीएम नजीबाबाद उद्भव त्रिपाठी ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को तलब किया। एसडीएम ने हाईवे लोनिवि के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एक्सईएन सहारनपुर ओमप्रकाश, जेई एनएच आयुष कुमार के साथ सूकरो नदी के क्षतिग्रस्त हाईवे पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि अधिकारियों को तत्काल पुल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें