दो राज्यमंत्रियों का आगमन आज
बिजनौर। खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री अतुल गर्ग छह अगस्त को शाम चार बजे काकरान वाटिका में आरोग्य भारती द्वारा उपलब्ध कराई गई शुगर जांच मशीनों का वितरण करेंगे।
प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल ने बताया कि शाम छह बजे वहां से प्रस्थान कर लोनिवि के निरीक्षण भवन बिजनौर में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद शाम सात बजे गाजियाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सिंचाई, सिंचाई यांत्रिक, अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बल्देव सिंह आलेख सुबह 10.30 बजे उत्सव पैलेस, नूरपुर, बिजनौर में आयोजित पं दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती शताब्दी के मौके पर आयोजित जिला संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। तदोपरांत वहां से कलियर शरीफ, रुड़की के लिए प्रस्थान करेंगे।