फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 21 और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 21 और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रहे केसों की संख्या शुक्रवार को कुछ कम होने से कुछ राहत जरूर रही। शुक्रवार को जिले में 21 नए कोरोना के मामले मिले। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 248 पर पहुंच गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को 1963 जांच रिपोर्ट में से कुल 21 लोग कोरोना संक्रमित निकले। 1942 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार वर्तमान में 2132 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक लगभग 4424 लोगों ने कोरोना को हराया है। अब तक कोरोना से कुल 67 लोगों की मौत हुई हैं और वर्तमान में 248 सक्रिय उपचाराधीन केस हैं। शुक्रवार को धामपुर नगर इसी इलाके के गांव नसीरपुर बनवारी, चांदपुर के ग्राम खानपुर, गांव तिसोतरा बालावाली, हल्दौर के मोहल्ला रईसान, नांगल सोती थाने के गांव सबलपुर बीतरा से एक-एक, बिजनौर में पुलिस लाइन, मोहल्ला जाटान, शेरकोट के मोहल्ला कमला सराय, गंगा नगर सिविल लाइन, इनामपुरा, गांव जामलावाला, गांव खैराबाद, ग्राम खिरनी से एक-एक, हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा और करौंदा पचदू से दो-दो, गांव फरीदपुर निजाम से तीन मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें