बिजनौर में बीआईटी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम में भाग लेते छात्र छात्राएं।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस दौरान नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर गांवों में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन अनिल सिंह, निदेशक विराज त्यागी, प्रिंसिपल शांति इदा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। चेयरमैन ने शिक्षक और छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने के तरीके बताते हुए इस दिन का उदेश्य एक बेहतर जीवन शैली को प्राप्त करने की अपील की। डॉ. विराज त्यागी ने बताया कि वैश्विक स्वाथ्य और इससे जुड़ी समस्याओं पर सभी को गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए। प्राचार्या शांति इदा ने छात्र-छात्राओं को विश्व स्वाथ्य दिवस के इतिहास एवं थीम मकसद समझाया। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग, आर्ट शो, भाषण, गीत आदि प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। गीत प्रतियोगिता में बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा परिधि, भाषण प्रतियोगिता में आयुषी, आर्ट शो में नर्सिंग की प्रथम वर्ष की हर्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रियंका रावत, नेहा, अमित, सुरभि, रजनी, शेखर, रुपाली आदि मौजूद रहे।