फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हर रविवार मच्छर पर वार’ के लिए प्रेरित करेगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग मलेरिया से लड़ने के लिए पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। 25 अप्रैल को जिले भर में विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर गोष्ठियों के माध्यम से ‘हर रविवार मच्छर पर वार’ के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसी क्रम में 25 अप्रैल को सभी ब्लॉकों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विश्व मलेरिया जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी बृजभूषण के अनुसार मलेरिया जागरूकता दिवस पर सीएचसी ओर पीएचसी पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। आशा, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर ‘हर रविवार मच्छर पर वार’ स्लोगन का प्रचार-प्रसार कर जनमानस को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मलेरिया एक ऐसी बीमारी है, जो परजीवी रोगाणु से होती है तथा मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलती है। कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। मलेरिया में व्यक्ति को ज्यादा देर तक बुखार आता है। यह बुखार प्रतिदिन तीन से चार घंटे तक रहता है।
तेज बुखार के साथ ठंड लगना, उल्टी, दस्त तेज पसीना आना तथा शरीर का तापमान 100 डिग्री से भी ऊपर बढ़ जाना, सिर में तेजी से दर्द होना, शरीर में जलन और कमजोरी महसूस होना आदि मलेरिया के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसा होने पर संबंधित व्यक्ति को अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में इसकी जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें