फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात दिव्यांग व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दिव्यांग सहित दो की मौत
विज्ञापन

नहटौर/नूरपुर। नहटौर-धामपुर मार्ग पर गांव कश्मीरी के निकट एक दिव्यांग की पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलटने से पिकअप चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं नूरपुर में बुधवार की रात टहलते समय एक व्यक्ति की बाइक की चपेट में आकर मौत हो गई।
नहटौर-धामपुर मार्ग स्थित गांव कश्मीरी के निकट सुबह करीब तीन बजे पिकअप ने एक अज्ञात दिव्यांग व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह दूर जाकर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के दौरान पिकअप वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। इससे वाहन ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। धामपुर की ओर से ड्यूटी से आ रहे पुलिसकर्मी दीपक कुमार ने वाहन को देखकर पुलिस को सूचना दी और घायल को अपनी गाड़ी में डालकर उसे धामपुर भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि मृतक व घायल चालक की शनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नूरपुर में मोहल्ला रामनगर निवासी उमेश कुमार वर्मा (45) बुधवार की रात करीब आठ बजे घर पर खाना खाकर टहलने के लिए स्योहारा रोड पर निकले थे। इस दौरान स्योहारा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उमेश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके अलावा बृहस्पतिवार की दोपहर स्योहारा रोड पर ही गांव भूतपुरी के पास वाहन की चपेट में आकर बाइक पर सवार कस्बे के मोहल्ला रामनगर निवासी दिलशाद अहमद की पुत्रियां इकरा व आफिया के अलावा बाइक चला रहा उनका ममेरा भाई गांव मंगलखेड़ा निवासी सदमान अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। सदमान दोनों युवतियों को घर छोड़ने आ रहा था। मौके पर मौजूद गांव वालों ने तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें