मेधावी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर किया पुरस्कृत
नजीबाबाद। नगर की शैक्षिक संस्थाओं ने वार्षिक परीक्षाफल घोषित किए। एमडीएस के कक्षा आठ के दिव्यम कर्णवाल ने 92.62 प्रतिशत और एसडीएम स्कूल के अल्तशा व कृष्णा 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। स्कूल की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया।
मूर्ति देवी सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी ने वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा की। मोहम्मद उस्मान, बोबी सिंह, दिव्यम कर्णवाल ने क्रमश: कक्षा छह, सात और आठ में टॉप किया। कक्षा 9 में विज्ञान वर्ग से संयम भारद्वाज, कला वर्ग से ऋषभ कुमार, कामर्स से कुनाल, वाणिज्य वर्ग से अंकित कुमार ने टॉप किया। कक्षा आठ के दिव्यम कर्णवाल ने 92.62 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया। अल्तशा, कृष्णा, यमुना, अर्शियान, अलीना, रिया चौहान, नैना, गोशिया ने क्रमश: प्री नर्सरी से कक्षा पांच तक अपनी-अपनी कक्षा का टॉप किया। कक्षा छह, सात, आठ में लुबना, मदीहा, रियांशी ने टॉप किया। कक्षा छह, सात व आठ में क्रमश: से अरुण, कशिश, निशा ने टॉप किया। कक्षा 9 में संजना पाल और कक्षा 11 में यश कुमार ने कक्षा टॉप की। स्कूल की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया।