फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से वार्ता के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम से वार्ता के बाद काम पर लौटे कर्मचारी
विज्ञापन

उप्र मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने धरना समाप्त करने की घोषणा की
बिजनौर। उप्र मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की ओर से एसडीएम चांदपुर के खिलाफ चल रहा धरना कर्मचारियों की डीएम के साथ हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गया।
विज्ञापन

एसडीएम चांदपुर द्वारा 23 जनवरी को तहसील के दो कर्मचारियों को पुलिस हिरासत में भेजने से कर्मचारियों ने एसडीएम के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया था। उप्र मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार चौधरी व महामंत्री सुधीर भटनागर के नेतृत्व में पांचों तहसील व कलक्ट्रेट के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे थे। सोमवार को संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार चौधरी , सुधीर भटनागर, उमाकांत शुक्ला, सलाउद्दीन, बाबूरा सैनी, अमरेशदत्त शर्मा व राजेंद्र सिंह सहित कई कर्मचारी नेताओं ने पूरे प्रकरण में डीएम अटल कुमार राय से वार्ता की। वार्ता में भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने पर सहमति के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी तथा कर्मचारी वापस काम पर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें