अमरोहा। शहर की जन समस्याओं को लेकर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपकर गैर कानूनी तरीके से ई-रिक्शा चला रहे चालकों पर कार्यवाही की मांग की है। पदाधिकारियों ने नवागत एसपी विपिन ताडा का अमरोहा आगमन पर स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष खत्री मनोज टंडन ने कहा कि व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान जिले के व्यापारियों का मुख्य संगठन हैं। जो व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाता है। ज्ञापन में बताया कि जिले में ऑटो और ई-रिक्शा गैर कानूनी तरीके से कम उम्र के बच्चे चला रहे है। जिस पर सख्त कदम उठाकर कार्यवाही की जाए। बाजार में चार पहिया वाहन सुबह दस से शाम छह बजे तक आने पर रोक लगाई जाए। जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो सकें। ज्ञापन देने वालों में रमेेश कलाल, कमर नकवी, समीर खान, मोनू यादव, इसरार अहमद, आदिल रजा, नरेंद्र चौहान, नवैद अयाज, अनीस फारूखी, सचिन रस्तौगी, गौरव वर्मा, विनोद पहलवान, शहजाद खान आदि मौजूद रहें।