फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर मिला गुलदार का शावक, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। खेत पर काम कर रहे एक किसान को गुलदार का शावक मिलने से हड़कंप मच गया। शावक मिलने पर गुलदार का जोड़ा भी क्षेत्र में होने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

गांव हकीमपुर निवासी किसान अजीत सिंह शुक्रवार दोपहर खेत पर काम कर रहा था। गन्ना काटते समय उसे अचानक गुलदार का शावक मिला। अजीत सिंह द्वारा इसकी सूचना गांव में देने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कई लोग शावक को देखने पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि गुलदार का शावक खेत पर मिलने से तय है कि गुलदार का जोड़ा भी आसपास ही होगा। वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क न होने पर किसान ने फिलहाल गुलदार शावक अपनी सुुपुर्दगी में ही रख लिया। अजीत सिंह ने गुलदार शावक वन विभाग के अधिकारियों की सुपुर्दगी में देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें