फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तहेरे चचेरे भाई की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो मौत, परिवार में कोहराम
विज्ञापन

बिजनौर । भाई की शादी का कार्ड बांटने गए दो भाईयों की सड़क हादसे में हुई मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद चालक गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

बिजनौर के मोहल्ला कस्साबान निवासी मोहम्मद तारिक (30) के छोटे भाई साकिब का अगले सप्ताह निकाह है। बुधवार को मोहम्मद तारिक अपने तहेरे भाई नूरुजमा (27) के साथ नहटौर, हल्दौर व झालू क्षेत्र में निकाह के कार्ड बांटने बाइक से गए थे। दोनों कार्ड बांटकर शाम को नहटौर-झालू मार्ग से होते हुए अपने घर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिजनौर मार्ग पर क्रेशर के निकट तारिक व नूरूजमा बाइक से एक ट्रक को ओवर टेक कर रहे थे। तभी बिजनौर की ओर से जा रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में नूरूजमा की मौके पर मौत हो गई, जबकि मोहम्मद तारिक गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों व पुलिस ने घायल तारिक को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसको भी मृत घोषित कर दिया। हादसे से शादी वाले परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के मुताबिक बाहर रहकर तारिक टेलरिंग व नूरूजमा एक सैलून पर कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें