फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अरूण कबाडी व अलीम के घर पर किया फरारी का नेटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहे अरुण कबाड़ी व अलीम के घर पर कोर्ट से फरारी का नोटिस चस्पा कर दिया है। इसके बाद भी आरोपी पेश नही हुए तो उनके घर की कुर्की की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती में रहने वाले पुलिस के रिटायर्ड दरोगा रघुराज सिंह के पुत्र मनोज राणा की 22 जुलाई 2016 को मोहल्ले में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में मेरठ जिले के मवाना थाना क्षेत्र के गांव निलोहा निवासी अनुभव उर्फ नंदू, बुलंदशहर जिले के गांव इस्माइला निवासी अमित ठाकुर, के अलावा बिजनौर के मोहल्ला जाटान निवासी पूर्व सभासद सार्थक उर्फ रिक्की, पकंज उर्फ बंटी, गांव आदमपुर निवासी अरुण कबाड़ी, मोहल्ला चाहशीरी निवासी अलीम, शास्त्री चौक निवासी वरुण उर्फ छोटू का नाम आया था। बिजनौर के रहने वाले सभी हत्यारोपियों ने इस मामले में अपनी जमानत करा ली थी। ये सब जेल से बाहर थे। मनोज राणा की हत्या सुपारी देकर कराई गई थी। 14 दिसंबर को सभी हत्यारोपियों पर गैंगस्टर लगी थी। पुलिस ने बिजनौर के गैंगस्टर के आरोपी अरुण कबाड़ी व अलीम को छोड़कर बाकी सब को दबोच लिया था। दो दिन पहले दोनों के घर पर दबिश भी दी थी। सोमवार को पुलिस ने कोर्ट से जारी फरारी का नोटिस अरुण कबाड़ी व अलीम के घर पर चस्पा कर दिया है। इसके बाद भी दोनों कोर्ट में पेश नहीं हुए तो उनके घरों की कुर्की की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें