फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिक दिखाएंगे हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल वैज्ञानिक दिखाएंगे हुनर
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की रजत जयंती पर बाल वैज्ञानिक अपना हुनर दिखाएंगे। सीनियर, जूनियर स्तर की प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रतियोगिता दो नवंबर को होगी। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिले से लेकर प्रदेश स्तर पर रजत जयंती मनाई जा रही है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के सह जिला समन्वयक मोहम्मद तारिक अलीम के मुताबिक रजत जयंती दो नवंबर को एएन इंटर नेशनल स्कूल में मनाई जाएगी। जिसके जूनियर वर्ग में 11 से 14 वर्ष और सीनियर वर्ग में 14 से 17 वर्ष तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर अपने मॉडल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतिभाग करने वाले छात्रों को प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी भी देनी होगी। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से तहसील स्तर पर चांदपुर, नजीबाबाद, धामपुर, नगीना, बिजनौर के चयनित 40 प्रोजेक्ट्स भी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में चयन होने के के उपरांत बाल वैज्ञानिक 11 से 13 नवंबर तक कौशांबी में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस से जुड़े सभी शिक्षकों से भी प्रस्तावित कार्यक्रम में सहयोग करने को कहा है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम से जुड़ी अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें