नजीबाबाद(बिजनौर) । श्री सिद्घि विनायक मंदिर दरबाराशाह में भगवान गणपति की स्थापना के छठवें दिन विशेष पूजा -अर्चना की गई। भगवान श्री गणेश की जय-जयकार से वातावरण गूंज उठा।
बुधवार सुबह यजमान चौधरी कुलवीर सिंह, शैलेंद्र चौधरी, मोनिका चौधरी की उपस्थिति में पंडित जितेंद्र डबराल, पंडित संजय डबराल ने पूजा-अर्चना कराई। इससे पहले मंगलवार रात अवनीश अग्रवाल, अमित अग्रवाल टांडे वाले भी विशेष पूजन में शामिल हुए।
उधर, चार सितंबर को नगर में आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा के आकर्षण के संबंध में संयोजक आलोक अग्रवाल, लोकेश गोयल और डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि माखन मटकी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण होगी। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल टीमों को एंट्री कराने की सलाह दी। अध्यक्ष दिनेशचंद वर्मा की देखरेख में मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में रविंद्र चौहान, संदीप तायल, विनय कौशिक, डॉ. राजीव अरोड़ा, डॉ. एसके जौहर, राजेश भारद्वाज सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए।