फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आयरन का इंजेक्शन लगाने के नाम पर महिला से लिए 200 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर कार्यरत एक संविदा महिला चिकित्सक पर आयरन इंजेक्शन लगाने के नाम पर महिला मरीज से दो सौ रुपये लेने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी (आसपा) के नेता परवेज पाशी ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक भी वहीं मौजूद थे। उनके सामने महिला चिकित्सक ने पर्स से 200 रुपये का नोट निकालकर वापस किया। आसपा नेता ने इस नोट की फोटो कॉपी कराकर पहले ही अपने पास रख ली थी। चिकित्सा अधीक्षक ने मामले की जांच करने की बात कहते हुए सीएमओ को अवगत करा दिया है।
शुक्रवार की दोपहर सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुई। वीडियो को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बताते हुए उसमें आसपा नेता परवेज पाशी द्वारा महिला चिकित्सक पर एक महिला मरीज से 200 रुपये का नोट को लेने का आरोप लगाया जा रहा है। पास में ही चिकित्सक अधीक्षक डॉ. विशाल दिवाकर भी खड़े हैं।
विज्ञापन

परवेज पाशी ने बताया कि नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने उनके पास आकर अस्पताल में कार्यरत संविदा महिला चिकित्सक पर आयरन के इंजेक्शन लगाने के नाम पर 200 रुपये मांगने की शिकायत की थी। उन्होंने 200 रुपये के एक नोट की फोटो स्टेट कराकर अपने पास रख ली और नोट महिला को दे दिया। महिला ने इंजेक्शन लगवाने के लिए यह नोट महिला चिकित्सक को दिया। उनका दावा है कि बाद में वह नोट महिला चिकित्सक के पर्स से निकला है।
उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि शुक्रवार को एक महिला मरीज द्वारा महिला चिकित्सा अधिकारी (आयुष संविदा) पर 200 रुपये लेने का आरोप लगाया गया। बाद में उक्त महिला चिकित्सक ने 200 रुपये वापस कर दिए। उनका कहना है कि सीएमओ के निर्देश पर इस मामले में एक जांच कमेटी गठित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें