मेधावी आयुषि ने किया नगर का नाम रोशन
नजीबाबाद। नजीबाबाद निवासी आयुषि वर्मा ने हिंदू महाविद्यालय मुरादाबाद से एमएससी बॉटनी प्रथम वर्ष में 77.1 प्रतिशत अंक पाकर कालेज टॉप किया। उधर साहू जैन कालेज की बीए फाइनल की दिव्या ने 72.25 प्रतिशत अंकों के साथ भूगोल वर्ग में टॉप किया।
सत्यविहार कॉलोनी निवासी शिक्षक शिवकुमार वर्मा की होनहार पुत्री आयुषि वर्मा ने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबंद्घ हिंदू महाविद्यालय मुरादाबाद से एमएससी बॉटनी प्रथम वर्ष में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। आयुषि ने 700 में से 540 अंक लाकर कालेज टॉप किया। साहू जैन कालेज की प्राचार्या डा. विधु, पूर्व प्राचार्य डा. सीपी सिंह ने आयुषि को बधाई दी। आयुषि का लक्ष्य नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रोफेसर बनना है।
उधर साहू जैन कालेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डा. हरविंदर सिंह के निर्देशन में बीए फाइनल की छात्रा दिव्या ने 72.25 प्रतिशत अंकों के साथ कालेज में द्वितीय स्थान के साथ भूगोल विभाग में टॉप किया। अलमास और मोनिका भूगोल विभाग की क्रमश: द्वितीय और तृतीय टॉपर रहीं।