फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का निदान कराने को डीएम से मिला पालिका प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

धामपुर। पालिका परिषद के चेयरमैन राजू गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को बिजनौर जाकर डीएम अटल कुमार राय से मिला और नगर की कई महत्वपूर्ण समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि धामपुर पालिका का ईओ का प्रभारी बिजनौर के अतिरिक्त एसडीएम हरिहर राम के पास है। आरोप है कि एसडीएम के पास पालिका के ईओ का कार्यभार होने के बाद भी वह कभी भी धामपुर पालिका के कार्यालय में नहीं आते हैं, जिससे पालिका का विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में शामिल कार्यकर्ताओं ने डीएम से प्रभारी ईओ को कम से कम दो दिन धामपुर कार्यालय में बैठने के आदेश करने की मांग की। बताया गया कि डीएम ने सप्ताह में दो दिन एसडीएम को बतौर ईओ पालिका में बैठ कर जनता की समस्या का निदान कराने का भरोसा दिया है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि वह नगर की कई प्रमुख ज्वलंत समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर डीएम से मिले थे। डीएम को अवगत कराया कि नगर में एक पालिका का नलकूप पिछले कई महीनों से ठप है। नलकूप के ठप होने से जनता को पीने के पानी की किल्लत का सामना करने को विवश होना पड़ रहा है। पालिकाध्यक्ष ने डीएम से पालिका की ओर से प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुसार मोहल्ला बाड़वान में नाले का निर्माण करने और ठप नलकूप के बोरिंग को रिबोर कराने को शासन से धन का आवंटन कराने की मांग की। बताया कि इन दोनों कामों को पूरा कराने को करीब 17 लाख की रुपये की नितांत जरूरत है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि डीएम ने एक सप्ताह के भीतर उनकी सभी समस्याओं का निदान कराने का भरोसा दिया है। डीएम ने मिलने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश चौधरी, भूपेंद्र सैनी व विकास अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें