जलालाबाद। जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को अंदाज क्लब और सागर क्लब के बीच खेला गया मुकाबला टाई रहा। इसके बाद कराए गए सुपर ओवर में अंदाज क्लब ने जीत दर्ज की। शानदार खेल के लिए तहजीब को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
जलालाबाद गार्डन के मैदान पर जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट जारी है। शनिवार को अंदाज क्लब और सागर क्लब के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अंदाज क्लब ने तहजीब के 31 रनों बदौलत निर्धारित 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 91 रन बनाए। 92 रनों का पीछा करने उतरी सागर क्लब भी रमन के 25 और सागर के 30 रन की बदौलत 9 विकेट खोकर 91 रन ही बना सकी। दोनों टीमों के रन बराबर होने पर मैच टाई हो गया। दोनों टीमों को सुपर ओवर मैच खिलाया गया। सुपर ओवर में सागर क्लब ने 10 बनाकर 11 रनों का लक्ष्य दिया। अंदाज क्लब ने एक गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज की। 31 रन और तीन विकेट लेने पर तहजीब को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर डॉ. आजाद, शाहिद शेख, मोहम्मद जुबैर, फरहाज, इमरान, आफताब आलम आदि मौजूद रहे। अंपायरिंग अलीम खान और वकार शेख ने की।