फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी हुआ जिले का पहला शेड्यूल एक्स दवाओं का लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
जारी हुआ जिले का पहला शेड्यूल एक्स दवाओं का लाइसेंस
विज्ञापन

बिजनौर। नहीं हैं शेड्यूल एक्स दवाओं के लाइसेंस नामक शीर्षक से अमर उजाला के 19 नवंबर के अंक में प्रकाशित खबर का असर हुआ है। एनेस्थेटिक दवाओं की बिक्री के लिए जिले में पहला शेड्यूल एक्स दवाओं का लाइसेंस जारी कर दिया गया है। अफसरों के अनुसार इसके लिए चांदपुर रोड स्थित पूजा मेडिकल स्टोर को लाइसेंस दिया गया है। इससे जिले के सर्जनों को मेरठ, दिल्ली आदि स्थानों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

जिले में करीब तीन हजार मेडिकल स्टोर संचालित हैं। इनमें से 1800 रिटेल और 1200 होलसेल के हैं। अभी तक जिले में शेड्यूल एक्स दवाओं की बिक्री के लिए कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक अधिकृत नहीं था, इसके बावजूद प्रतिदिन जिलेभर में सर्जन द्वारा विभिन्न प्रकार के करीब 250 ऑपरेशन किए जाते हैं। अमर उजाला के 19 नवंबर के अंक में प्रकाशित खबर पढ़ने के बाद आवास विकास कॉलोनी निवासी पूजा मेडिकल स्टोर मालिक संजीव चौधरी ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद एनेस्थेटिक दवाओं की बिक्री के लिए उन्हें अधिकृत कर दिया गया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। अफसरों के अनुसार एनेस्थेटिक दवा को प्रयोग में लाने से कुछ समय पहले ही इस्तेमाल की जाती हैं। औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद पूजा मेडिकल स्टोर को शेड्यूल एक्स दवाओं का लाइसेंस जारी कर दिया गया है। सभी सर्जन से जिले में ही इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कहा गया है। डीआई ने मेडिकल स्टोर मालिक संजीव चौधरी के इस कदम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें