फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने ईओ को ज्ञापन सौपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्बानी के बाद खुले में न फेंके जाएं पशु अवशेष
विज्ञापन

धामपुर। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने ईओ को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें बकरीद पर कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष खुले में न फेंके जाने की मांग की गई है। वहीं, गांव पाडली मांडू के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

आशीष कुमार, अवधेश कुमार सिंह, अजित गुर्जर, सचिन, अमित गर्ग, अमित गांधी, अंकित सैनी, रूपेंद्र कुमार, मोहित कुमार, दुष्यंत कुमार, दीपक कुमार का कहना है कि कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेषों को इधर उधर फेंकने से नगर में संक्रमण फैल सकता है। सड़कों के किनारे अवशेषों को न गिराया जाए, गड्ढा खोद कर दफनाने की व्यवस्था हो। वहीं, गांव पाडली के रूपेंद्र डवास, राहुल कुमार, सचिन, शुलभ कुमार, राजकुमार शर्मा, गुरदीप सिंह, ओमकार सिंह का कहना है कि मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा कुर्बानी के बाद अवशेषों को फेंक देने से लोगों को रास्ते से गुजरना मुश्किल हो जाता है। अवशेषों को हरहाल में दफनाने की व्यवस्था होनी चाहिए। एसडीएम आलोक कुमार यादव ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि पालिका की ओर से 22 अगस्त को ईदगाह पर सवेरे सात बजे से पालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। पालिका कार्यालय को कंट्रोल कक्ष बनाया गया है, जिससे पानी आदि की आने वाली समस्या का निदान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें