फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू की पंचायत आयोजित
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही 23 अगस्त को कोतवाली देहात में होने वाली पंचायत की रणनीति भी बनाई गई।
विज्ञापन

गांव गढ़ी में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि किसान की कोई समस्या खत्म नहीं कर रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियां किसानों की समस्या उठाने की बात करती हैं लेकिन सत्ता में आते ही भूल जाती है। संगठन ही किसानों की समस्या उठा रही है। कहा कि किसानों की समस्या उठाने के लिए भाकियू ने 23 सितंबर को हरिद्वार को किसान क्रांति यात्रा निकाली जाएगी। इसकी रणनीति बनाने के लिए 23 अगस्त को कोतवाली में पंचायत बुलाई गई है। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान व प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह भी आ रहे हैं। किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पंचायत में पहुंचने का आह्वान किया गया। इस दौरान अतुल कुमार, संदीप त्यागी, कुलदीप सिंह, धीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें