फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव में छाया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली। बुरावली में प्रथमा बैंक के पास रखा ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले फुंक गया था। जिससे आधे गांव में अंधेरा छाया हुआ है। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर अभी तक बदला नहीं जा सका है।
विज्ञापन

शनिवार को बुरावली में ट्रांसफार्मर फुंके हुए तीन दिन बीत गए। इसके बाद भी बिजली विभाग ने सुध नहीं ली है। ग्रामीणों ने बिजली घर जाकर जेई से ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग उठाई थी। इसके बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया गया। उधर बारिश होने के कारण रातों में घना अंधेरा छा जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि मोमबत्ती जला कर रात गुजारनी पड़ रही है। छात्रों को भी पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही है। फुंके हुए ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदलवाने की मांग लोगों ने उठाई। मांग करने वालों में देवराज, सचिन, नसीम, लाला, रामोतार, रिजवान, बालकराम, राशिद, छोटन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें