फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में दौड़ा हाईटेंशन करंट, कई लोग झुलसे, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के मोहल्ला मुरादाबादी गेट गाजी नगर मोहल्ले में घरों के ऊपर उतर रही हाईटेंशन लाइन से अचानक करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आकर कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा कर नारेबाजी की। वहीं घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गाजीनगर मुरादाबादी गेट में रविवार सुबह साढ़े नौ बजे छतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से अचानक घरों में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आकर उस्मान के अलावा कई लोग झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में खलबली मच गई। घरों से बाहर निकलकर लोग सुरक्षित स्थानों पर खड़े हो गए। कंट्रोल रूम में फोन कर विद्युत सप्लाई बंद कराई गई। एकाएक लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के अफसरों पर अनेदखी का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की अनदेखी के चलते हाईटेंशन लाइनें घरों की छप पर मौत बनकर मंडरा रही है। लाइनों से हमेशा हादसे का डर बना रहता है। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान फिरोजा, अफसरी, चांदनी, अली मुद्दीन, नसीम अहमद, आसिफ, फरमान, सीमा, शबनम, आसमा, शमीमा, मुनव्वर, मुजम्मिल, अरशद आदि मौजूद रहे। इस मामले में एक्सईएन एसपी टांस ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें