हसनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एक शिक्षक के घर हुई डकैती का खुलासा नहीं होने पर रोष जताया गया। गंगेश्वरी ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह के आवास पर बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि 20 जुलाई की रात रजबपुर थाने के खाता गांव निवासी शिक्षक संजीव कुमार के यहां लगभग 10 लाख की डकैती हो गई थी। जिसका अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। कहा कि शिक्षक दंपति एवं उनके फौजी भाई के यहां चोरी की घटना निंदनीय है। चोरी में लगभग 10 लाख का नुकसान हुआ है। अगर शीघ्र ही उक्त चोरी का खुलासा कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया गया तो शिक्षक आंदोलन कर देंगे। घटना के खुलासे तक पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग उठाई। उक्त घटना से परिवार डरा-सहमा हुआ है। बैठक में हीरा सिंह, विनोद कुमार गौतम, अशोक कुमार, कुलदीप सिंह, मदनपाल, योगेश कुमार, रमेश चंद्र, राजीव कुमार, विजयपाल सिंह, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।