फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस कार्यकारिणी सदस्य का नजीबाबाद में स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। आरएसएस के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने इंद्रेश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों सहित सर्व समाज के हितों की योजनाओं को लागू किया है।
विज्ञापन

आरएसएस के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिंदू-मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार का शनिवार की देर शाम भाजपा नेता मो.रमजान के आवास पर स्वागत किया गया। इंद्रेश कुमार ने कहा कि अल्पसंख्यकों के हितों के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में सभी धर्मों के लोगों को समान अधिकार हैं। उन्होंने गंगा-जमुनी संस्कृति से जुड़कर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए नागरिकों से काम करने की सलाह दी।
भाजपा नेता कलवा शेख मंसूरी की अध्यक्षता और इरशाद अहमद के संचालन में हुए स्वागत समारोह में मो.रमजान, संदीप तायल, विक्रांत चौधरी, पंकज शर्मा, हाफिज मो.फरमान, जमीर कुरैशी, राजीव अग्रवाल, डॉ.शरद, मो.इरफान, हरजिंदर कौर, इनाम अली, संजय सैनी, हाजी अब्दुल गफ्फार, सिकंदर आलम, राकेश कौशिक, इरफान ठेकेदार, राजीव प्रजापति, अभिषेक यादव, मो.फैजान,मो.हसन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इससे पूर्व आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार का वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव अग्रवाल ने अपने आवास पर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें