फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षणेतर कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। प्रदेश सरकार की शिक्षणेत्तर कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन जारी है। नजीबाबाद के आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज, हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर सहित विभिन्न स्कूलों पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मुकेश सिंहा के नेतृत्व में जनपद के माध्यमिक स्कूलों में प्रांतीय आह्वान पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का बोर्ड की परीक्षा के दौरान आठवें दिन भी विरोध जारी रहा। आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज नजीबाबाद, किरतपुर के हिंदू इंटर कॉलेज और आरयूएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बोर्ड की परीक्षा के बाद कॉलेज गेट के बाहर प्रदर्शन किया। शिक्षणेत्तर कर्मचारी बोर्ड परीक्षा का काम हाथों पर काली पट्टी बांधकर कर रहे हैं। आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज केंद्र पर लक्ष्मी विलास उनियाल, अमित कुमार के नेतृत्व में राकेश, अरुण, प्रदीप, महेंद्र सिंह, विनोद देवी, राजकुमार ने प्रदर्शन में भाग लिया। हिंदू इंटर कॉलेज केंद्र पर आशीष अग्रवाल, त्रिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में अजय, महिपाल, विनोद, संदेश, तुकमान, विरेंद्र ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। शिक्षणेत्तर कर्मचारी जिन मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनमें शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पदोन्नति देने, पुरानी पेंशन बहाल करने सहित कई मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें