फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरापुर साउथ में हाथियों के झुंड ने किसानों की कई हेक्टेयर क्षेत्रफल में खड़ी फसलों को रौंद बर्बाद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर साउथ में हाथियों ने रौंदी फसल
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव मीरापुर साउथ में हाथियों के झुुंड ने गन्ने और गेहूं की फसल को रौंद डाला। किसानों ने रात में जंगलों से भाग कर जान बचाई। उन्होंने बृहस्पतिवार को हाथियों के झुंड को वनों में खदेड़ने की मांग को लेकर वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। रेंजर मोहम्मद इरफान को ज्ञापन सौंप गया।
विज्ञापन

गांव मीरापुर, मोदीवाला, भिक्कावाला, लालबाग, मालोनी, कल्लूवाला, फतेहपुर धारा गांवों के किसानों ने बताया कि वनों के समीप सटे खेतों में वन्य जीवों ने खेती करना मुश्किल कर दिया है। बुधवार रात हाथियों का झुंड उनके खेतों में घुस आया। उनकी झोपड़ियों को नहस नहस कर डाला और कई हेक्टेयर फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया। उन्होंने वन विभाग और सरकार से नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने सरकार और विभाग के अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान भाकियू के जिला उपाध्यक्ष मलकीत सिंह, ग्राम प्रधान अय्यूब अंसारी, विनोद काला, नागेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, जयमान सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, दलवीर, अजीत, जसपाल सिंह आदि रहे। उधर, अमानगढ़ वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद इरफान का कहना है कि मामले में कार्रवाई के लिए टीम गठित की जाएगी, किसानों से स्वयं भी सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें