जलालाबाद में हुआ 68.8 प्रतिशत मतदान
- 15,635 में से 10,754 मतदाताओं ने वोट डाले
फोटो - 22एनजेडबी01यू
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद।
नगर पंचायत जलालाबाद के 13 वार्डों में स्थापित आठ मतदान केंद्रों पर बनाए गए 23 बूथों पर 68.8 प्रतिशत मतदान हुआ। 15,635 में से 10,754 मतदाताओं ने मतदान किया। बूथ संख्या 20 पर सबसे अधिक 84.36 प्रतिशत और सबसे कम बूथ संख्या 13 पर 51 प्रतिशत मतदान हुआ।
एसडीएम उद्भव त्रिपाठी और जोनल मजिस्ट्रेट डॉ. जगवीर सिंह के निर्देशन में नगर पंचायत जलालाबाद में सुबह 7:30 बजे मतदान शुरू हुआ। बूथ संख्या एक पर 637 में 474, दो पर 704 में 417, तीन पर 732 में 486, चार पर 609 में 409, पांच पर 676 में 542, छह पर 1009 में 801, सात पर 1114 में 795, आठ पर 851 में 580, नौ पर 770 में 467 मतदाताओं ने वोट डाले। बूथ संख्या 10 पर 622 मतदाताओं में 404, 11 पर 506 में 364, 12 पर 630 में 374, 13 पर 580 में 296, 14 पर 809 में 608, 15 पर 459 में 315, 16 पर 598 में 458, 17 पर 483 में 284, 18 पर 902 में 577, 19 पर 646 में 340, 20 पर 582 में 492, 21 पर 438 में 344, 22 पर 860 में 650, बूथ संख्या 23 पर 418 में 276 मतदाताओं ने वोट डाले।