फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की मांगे पूरी होने तक हड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर (बिजनौर)। सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सफाई कर्मचारियों ने नगरपालिका के सफाई विभाग में ताला लगा दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के तत्वाधान में सफाई कर्मचारी मंगलवार को सफाई कार्य ठप कर पालिका परिसर में धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि संविदा सफाई कर्मचारियों का ईपीएफ का करीब ढाई करोड़ रुपये का कहीं पता नहीं लग रहा है। अधिकारियों से कई बार कहने के बाद भी उन रुपयों का कोई हिसाब नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने ईपीएफ का रुपया मिलने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है। आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने नगरपालिका सफाई विभाग में तालाबंदी कर दी। सफाई कर्मचारियों ने रुपया दिलवाने, स्थायी सफाई कर्मचारियों का तीन माह का एरियर दिलाए जाने, चार गर्म और ठंडी वर्दी दिए जाने आदि की मांग की है। धरने पर दीपक कुमार, रवि कुमार, उमेश कुमार, इंद्रप्रकाश मदान, प्रवेश मदान, रविंद्र सैलानी, प्रमोद सैलानी, अजय कुमार सूद, रामू पवार, विक्की पवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें