नगीना । पुलिस ने एक बाइक चोर को दबोचकर उसकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की है। उसके दो साथी भाग निकले। पुलिस ने पकड़े गए चोर के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किए है। बरामद बाइक उत्तराखंड राज्य से चोरी की गई थी।
थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह के मुताबिक एसपी के कनर्दश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चेकिंग में जुटी थी। पुलिस को नगीना बढ़ापुर रोड स्थित डिग्री कॉलेज की पुलिया के पास बाइक लिए तीन युवक खड़े मिले। पुलिस ने युवकों की घेराबंदी की । एक युवक को दबोच लिया। पकड़े गए युवकों में मंडावर थाने के गांव रतनपुर निवासी अक्षय हैं। उसके साथी ललित कुमार पुत्र आदेश कुमार व ललित पुत्र महिपाल सिंह निवासी गांव बिलासपुर थाना मंडावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अक्षय के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस व उसकी निशानदेही पर उत्तराखंड से चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं। अक्षय ने पुलिस को बताया कि फरार दोनों चोर शातिर किस्म के है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।