चांदपुर। चांदपुर-नूरपुर रोड पर अपने गांव केदारपुर जा रहे बाइक सवार की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
थाना धामपुर के गांव डंडी केदारपुर निवासी मुस्तकीम अहमद करीब 45 वर्ष धामपुर शुगर मिल के बल्ला शेरपुर गन्ना सेंटर पर इंचार्ज था। शनिवार की सुबह करीब छह बजे बाइक से चांदपुर के पास स्थित गांव में रिश्तेदारी से अपने गांव आ रहा था। जैसे ही बाइक चांदपुर-नूरपुर रोड पर गांव धूंधली में कृषक इंटर कॉलेज के पास पहुंची सामने से आ रहे ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शव को सीएचसी स्याऊ लाया गया। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मुस्तकीम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पांच बच्चे हैं। मृतक की पत्नी शाहजहां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।