फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर आज सम्मानित होंगे गुरूजी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर आज सम्मानित होंगे शिक्षक
विज्ञापन

बिजनौर।
जिले में शिक्षक दिवस पर आज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सेवानिवृत्त अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही राज्य स्तर पर प्राथमिक विद्यालय काजीवाला की प्रधानाध्यापिका मिथलेश राजपूत को राज्य स्तर पर आदर्श अध्यापिका के लिए लखनऊ के योग भवन में सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल रामनाईक सम्मानित करेंगे।
इस बार जिले के अध्यापकों की राष्ट्रीय स्तर पर दिए जाने वाले आदर्श शिक्षक के पुरस्कार से झोली खाली है। पर राज्य स्तर पर विकास क्षेत्र कोतवाली देहात के प्राथमिक विद्यालय काजीवाला की प्रधानाध्यापिका मिथलेश राजपूत को आदर्श शिक्षिका के लिए सम्मानित किया जाएगा। मिथलेश राजपूत सोमवार को लखनऊ के लिए रवाना हो गईं हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम लखनऊ के योग भवन में प्रस्तावित है। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल रामनाईक, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल के अलावा शिक्षा विभाग के आला अफसर भी मौजूद रहेंगे। शिक्षिका मिथलेश राजपूत लंबे समय से उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़ी हैं तथा शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जानी जाती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अपने विद्यालय में भी शिक्षा का अच्छा माहौल तैयार किया है। बीएसए महेश चंद्र ने उन्हें राज्य पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए संस्तुति की थी। दूसरी ओर, उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ, उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की जिला इकाई ने सेवानिवृत्त हुए करीब 150 शिक्षकों को आज धामपुर के मनभावन बैंक्वेट हाल में सम्मानित किया जाएगा। जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार व मंत्री दुष्यंत कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नागेश कुमार, मंत्री प्रशांत सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षकों से आज सुबह 10 बजे धामपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


विगत वर्ष दो शिक्षक हुए थे सम्मानित
बिजनौर। शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय, राज्य स्तर पर जिले के कई शिक्षक सम्मानित हो चुके हैं। वर्ष 2016 में विकास क्षेत्र अफलजगढ़ के शिक्षक श्याम सिंह चौहान, शिक्षिका राजेश्वरी देवी को राज्यस्तर पर आदर्श शिक्षक का पुरस्कार मिला था। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिक विद्यालय जंदरपुर के प्रधानाध्यापक पीसी चक्रवर्ती को राष्ट्रपति द्वारा आदर्श शिक्षक का पुरस्कार दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें