भाजपा की ओर से कई जगहों पर किया पौधरोपण
फोटो - 29एनजेडबी05आर
नजीबाबाद । भाजपा सांसद ने तहसील परिसर में पौधारोपण कर पार्टी कार्यकर्ताओं को जन सेवा के साथ साथ वन सेवा में भी जुटने का आह्वान किया।
भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने शनिवार को तहसील परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष अजय माहेश्वरी, वरिष्ठ नेता राजीव अग्रवाल, विक्रांत चौधरी, ईशम सिंह, रुस्तम यादव सहित अनेक भाजपाई उपस्थित रहे।
उधर, भाजपा गजरौला पाईमार मंडल की ओर से जलालाबाद पुलिस चौकी और गोविंद नगर क्षेत्र में पौधरोपण किया गया। गोविंद नगर स्थित शिव मंदिर पर सीओ महेश कुमार एवं जलालाबाद चौकी पर चौकी प्रभारी महेश मलिक ने पौधरोपण किया। मंडल संयोजक सतीश शर्मा, शोभित मित्तल, राजीव अग्रवाल, बलराज त्यागी, कमल सैनी, शिवम चौहान, सतीश शर्मा, एसपी मित्तल आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में डॉ. सुशील कुमार, डॉ. राहुल, डॉ. संदीप की देखरेख में वरिष्ठ भाजपा नेता डीपी सिंह राजपूत ने पौधरोपण किया। नकुल अग्रवाल, अमित राजपूत, रामपाल सिन्हा, कलवा शेख मंसूरी, मोहित सिन्हा आदि भाजपाई एवं ब्रजेश कुमार, नीरज कुमार, तिलकराज चांदना आदि स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।