फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास कंट्री दौड़ में बेहोश होकर गिरी महिला खिलाड़ी, अस्पताल में किसी ने नहीं ली सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में किसी ने नहीं ली सुध, घंटा भर युवती ट्रामा विंग में रही एडमिट
विज्ञापन

मुरादाबाद चाऊ की बस्ती की रहने वाली निकली

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ी गिरकर बेहोश हो गई। कार्यक्रम स्थल के नजदीक धावक के गिरते ही लोगों में खलबली मच गई। आनन-फानन में 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल तक पहुंचाया गया। घंटा भर तक वह ट्रामा विंग में भर्ती रही, लेकिन कोई भी उसकी सुध लेने नहीं पहुंचा। न तो आयोजनकर्ता ही आए और न ही प्रशासनिक अधिकारी। सूचना मिलते ही भाई अस्पताल पहुंचा। जैसे ही होश में आई वैसे ही बहन को लेकर चला गया। स्टाफ उसके पिता व भाई का नाम तक नहीं पूछ पाया। हां, पता मुरादाबाद लाइनपार चाऊ की बस्ती जरूर मालूम पड़ गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता 2017 का आयोजन स्पोर्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन द्वारा किया गया था। इसमें तमाम खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। पुरुषों के अलावा महिला धावकों ने भी उसमें शिरकत की थी। कलक्ट्रेट के नजदीक से डीएम ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया था। कई किलो मीटर की दूरी तय कर धावक रायपुर कलां के प्राथमिक विद्यालय पहुंचने ही वाले थे कि प्रीति नाम की महिला खिलाड़ी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। जिसे देखते ही सबके हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन

जल्दबाजी करते हुए 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर खिलाड़ी को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। करीब एक घंटा युवती अस्पताल में मौजूद रही, लेकिन उसकी हालत देखने के लिए कोई नहीं आया। आयोजनकर्ताओं की छोड़िए प्रशासनिक अधिकारी भी नहीं पहुंच पाए। इधर खबर मिलने पर उसका भाई बाइक से आया। थोड़े होश में आते ही अपने साथ ले गया। चिकित्सक के मुताबिक युवती मुरादाबाद लाइन पार स्थित चाऊ की बस्ती की रहने वाली थी। बेहोशी की वजह से पिता का नाम नहीं बता पाई। भाई आया तो उसने भी कुछ नहीं बताया। उसको लेकर सीधे चला गया। हालत ठीक हो गई थी।


दौड़ ज्यादा दूरी की थी। युवती भागते-भागते गर्मी में थक गई थी। अधिक सांस फूल गया था और ब्लड प्रेशर भी कम हो गया था। सही ट्रीटमेंट अस्पताल में उसको दिया गया। बेहोशी टूटते ही भाई के संग चली गई।
विज्ञापन

- डा. चरन सिंह, ईएमओ जिला अस्पताल

महिला खिलाड़ी के बेहोश होने की जानकारी मिली थी, तत्काल आयोजक टीम के एक सदस्य को जिला अस्पताल भेजकर खिलाड़ी के स्वास्थ्य की जानकारी की गई, खिलाड़ी की हालत में सुधार बता कर घर भेज दिया गया था।
- निर्भय सिंह, सचिव, आयोजक टीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें