फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर को परिवहन निगम ने लिया गंभीरता से

विज्ञापन
विज्ञापन
बाईपास से नहीं, डिपो से गुजरें रोडवेज बसें
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। रोडवेज बसों को डिपो तक न लाकर बाईपास मार्गों से गुजारने की अमर उजाला की खबर को परिवहन अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने रोडवेज बसें डिपो से होकर गुजारने के कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 21 जून के अंक में रोडवेज बस में सफर कर हैं तो सावधान... शीर्षक से सचित्र खबर प्रकाशित की थी। खबर छपते ही परिवहन विभाग के अधिकारी हरकत में आए। रोडवेज बसों के डिपो पर न आकर बाईपास मार्ग से गुजरने की मॉनीटरिंग के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने यात्री हित में सार्थक कदम उठाया। नजीबाबाद रोडवेज डिपो के नोटिस बोर्ड पर आदेश चस्पा किया गया, जिसमें रोडवेज बस चालकों-परिचालकों को आदेशित किया गया कि हरिद्वार-मुरादाबाद अथवा दिल्ली-कोटद्वार के बीच संचालित होने वाली अपनी-अपनी बसें वे नजीबाबाद डिपो से होकर ही गंतव्य के लिए लेकर जाएं। इस संबंध में डिपो प्रभारी बीसी वर्मा से जानकारी की, तो उन्होंने बताया कि आदेशों का उल्लंघन कर अगर कोई बस चालक डिपो पर बस न लाकर बाईपास से गुजरता है और चेकिंग में वह बस पकड़ी जाती है अथवा किसी यात्री द्वारा शिकायत की जाती है, तो संबंधित बस चालक-परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ साथ अर्थदंड का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें