फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शिया वेलफेयर सोसायटी यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष अरूज रजा जैदी का कहना है कि आतंकवाद से पूरी दुनिया परेशान है। उन्होंने आतंकवाद के खात्मे के लिए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

अरूज रजा जैदी का कहना है कि आईएसआईएस कौन से इस्लामिक स्टेट की बात करते हैं जब खुद ही औरतों पर जुल्म, बच्चों और औरतों को कत्ल करते हैं। आईएसआईएस संगठन इतना डरपोक है कि वह ईरान में उल्ला खुमैनी की कब्र को भी निशाना बनाता है। दुनिया में इंसानियत को मानने वाले सभी लोग इस हमले की निंदा करते हैं। ईरान ने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई है और इस्लाम को समझकर कुरान शरीफ को अपनाया है। कहा कि इस्लाम और जेहाद के नाम पर लोगों के हाथ में कुरान के बजाए बंदूक, मानव बम, राकेट देने वाले आईएसआईएस संगठन के लोग इस्लाम को मानने वाले व मुसलमान नहीं हो सकते हैं। जैदी ने पूरी दुनिया से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर आईएसआईएस जैसे संगठनों को खत्म करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें