फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने पेट्रोल पंप स्वामियों से सुरक्षा के बंदोबस्त करने को कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप स्वामियों से सुरक्षा
विज्ञापन

के बंदोबस्त करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
एसपी अतुल शर्मा ने जिले के पेट्रोल पंप स्वामियों से पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने को कहा है। एसपी ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरे रात को भी चलते रहने चाहिए, ताकि कोई वारदात होने पर मदद मिल सके।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में जिले के पेट्रोल पंप स्वामियों की बैठक में एसपी ने समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे के साथ एलईडी भी लगवाएं। कैमरों के लिए इनवर्टर की अलग से व्यवस्था रखें, ताकि ये रातभर चलते रहें। पेट्रोल पंप पर गार्ड जरूर नियुक्त होना चाहिए। पेट्रोल पंप स्वामियों ने एसपी से शस्त्रों के लाइसेंस दिलाने को कहा। एसपी ने लाइसेंस दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

ज्वैलर्स के शोरूम पहुंचे एसपी
एसपी ने शोभा ज्वैलर्स का सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने शनिवार की रात हुई दुकान में चोरी के बारे में दुकान स्वामी से जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें