फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 19 किलोमीटर बदली जाएगी जर्जर विद्युत लाइन, लगेंगे 270 खंभे

विज्ञापन
विज्ञापन
- सौफतपुर बिजलीघर के कृषि पोषक फीडरों पर जर्जर विद्युत लाइन और खंभे बदलने का कार्य जारी
विज्ञापन



नांगलसोती। सौफतपुर बिजलीघर के जुड़े उपभोक्ताओं को गर्मियों में विद्युत लाइन में होने वाले फाल्ट की समस्या से निजात मिलेगी। बिजलीघर से जुड़े कृषि पोषक फीडरों पर जर्जर विद्युत लाइन और खंभे बदलने का कार्य शुरू हो गया है। 19 किलोमीटर जर्जर विद्युत लाइन बदली जाएगी, जबकि 270 खंभे लगेंगे।
सौफतपुर बिजलीघर से हरचंदपुर, सौफतपुर, महमसापुर, कृषि पोषक फीडर के माध्यम से किसानों को सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति की जाती है। अवर अभियंता ध्रुव कुशवाहा ने बताया कि जर्जर विद्युत लाइन बदलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद गर्मियों में किसानों को सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौफतपुर पोषक फीडर पर करीब 100 खंबे और सात किलोमीटर जर्जर विद्युत लाइन, हरचंदपुर फीडर पर 120 खंभे और आठ किलोमीटर जर्जर विद्युत लाइन, महमसापुर फीडर पर 50 खंबे व चार किलोमीटर जर्जर विद्युत लाइन बदली जाएगी। अवर अभियंता ने किसानों से खंबे व लाइन बदलवाने में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें