फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालागढ़ में गिद्धों के झुंड नजर आए, वन विभाग ने जताया हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ में नजर आया गिद्धों का झुंड
विज्ञापन

- पक्षियों की सुरक्षा और संरक्षण में जुटा वन विभाग
फोटो, 08
अमर उजाला ब्यूरो
कालागढ़। कालागढ़ के वनों मे गिद्धों का झुंड दिखाई देने से वन विभाग के अधिकारियों ने हर्ष जताया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि कार्बेट टाइगर रिजर्व व कालागढ़ टाइगर रिजर्व के वनों में गिद्धों के घोंसले भी वनों में दिखाई दिए हैं। जिनकी सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

तापमान के गिरने के साथ और चल रही शीतलहर के कारण पक्षियों के झुंड कालागढ़ में आ रहे हैं। ऐसे में करीब 25 से 30 के झुंड में गिद्ध कालागढ़ के सूखा स्रोत में बैठे हुए दिखाई दिए। कुछ गिद्ध सूखा स्रोत के रेत में बैठ जाते हैं, तो कुछ गिद्ध पेड़ो पर भी अपना डेरा डाल देते हैं। जिससे स्थानीय नागरिक इनकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इनमें इजिप्शन वल्चर का भी एक जोड़ा सूखा स्रोत में दिखाई दे रहा है। इस विषय में कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल का कहना है कि गिद्ध दूषित पर्यावरण और मवेशियों में इस्तेमाल डाइक्लोफोनिक दवा के चलते इतनी तेजी से विलुप्त हो रहा है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों के साथ साथ कालागढ़ टाइगर रिजर्व के वनों में इनके दिखाई देने से इस क्षेत्र को एक खास उपलब्धि मिली है। हालांकि यहां गिद्ध काफी समय से दिखाई दे रहे हैं। लेकिन बड़े समूह में नजर आना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें