फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर पात्र को मिले योजनाओं का लाभ:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हर पात्र को मिले योजनाओं का लाभ : डीएम
विज्ञापन

किरतपुर। डीएम अटल कुमार राय ने ब्लॉक कार्यालय और गांव पाड़ला के जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया। गांव पाड़ला के स्कूल पहुंचने पर ग्राम प्रधान संजीव कुमार शर्मा ने डीएम को गुलदस्ता भेंट कर अभिवादन किया। स्कूल की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुति से प्रसन्न होकर डीएम ने पुरस्कार राशि प्रदान की।
विज्ञापन

डीएम ने विभिन्न खेलों में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कुपोषण अभियान के अंतर्गत दो गर्भवती महिलाओं रुक्मिणी और सोनम की गोदभराई की रस्म पूरी कराई, कई स्वस्थ बच्चों को पुरस्कृत किया गया। डीएम ने गांव वालों की समस्या सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने एसडीओ बिजली विभाग को निर्देश दिया कि बिजली आपूर्ति के शेड्यूल की जानकारी ग्रामीणों को दी जाए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद देशवाल को आयुष्मान भारत योजना सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को प्रदान कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सीडीपीओ अनीता सैनी को ग्राम में चलाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को खेलकूद कराने, हॉटकुक की व्यवस्था कराने का वितरण नियमित रूप से कराने को कहा। सीडीओ प्रवीण मिश्रा, एसडीएम पंकज वर्मा, बीडीओ अंबरीश कुमार आदि रहे। डीएम ने ग्रामीणों की मांग पर पाड़ला क्षेत्र के संपर्क मार्गों का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें